'नाटू- नाटू' के हुक स्टेप के लिए 100 से अधिक स्टेप्स पर किया था काम: कोरियोग्राफर रक्षित
फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने कहा है कि इस गाने के लिए करीब 90-110 हुक स्टेप्स पर काम करने के बाद एक हुक स्टेप तय हुआ था। उन्होंने कहा, "इस शूट के लिए हमने 20 टेक लिए। (फिल्ममेकर) राजामौली सर कभी संतुष्ट नहीं होते थे, वह एक के बाद एक शॉट लेते रहते थे।"


