Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैगडालेना ऐंडरसन चुनी गईं स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री

short by shashank mishra / on Wednesday, 24 November 2021
स्वीडन की संसद ने मैगडालेना ऐंडरसन को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिया है। 349 सदस्यीय संसद में 174 सदस्यों ने ऐंडरसन के खिलाफ वोट किया। हालांकि, स्वीडन की संसदीय व्यवस्था के अनुसार, वहां प्रधानमंत्री बनने के लिए बहुमत की ज़रूरत नहीं होती, बशर्ते बहुमत के आंकड़े के बराबर सांसद किसी उम्मीदवार का विरोध न करें।