संजय राउत की तबीयत ठीक नहीं, वह जेल से बाहर आकर अस्पताल में भर्ती होंगे: उनके भाई सुनील
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व सांसद संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बताया है कि संजय की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, "संजय जेल से बाहर आकर उद्धव ठाकरे से मिलने व कुछ जगहों पर जाने के बाद अस्पताल में भर्ती होंगे।" गौरतलब है, संजय को पात्रा चॉल घोटाला मामले में बुधवार को ज़मानत मिली है।
read more at LatestLY


