Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बंगाल में गवर्नर नहीं सीएम होंगी सरकारी विश्वविद्यालयों की चांसलर, करेंगे संशोधन: मंत्री

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 26 May, 2022
पश्चिम बंगाल में कैबिनेट की बैठक के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने गुरुवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में राज्य के मुख्यमंत्री चांसलर का पद संभालेंगे/संभालेंगी। अभी तक विश्वविद्यालयों में चांसलर की ज़िम्मेदारी राज्यपाल के पास थी। बकौल बसु, "अधिनियम में संशोधन के लिए...इसे विधानसभा में ले जाया जाएगा।"