जब मैच केकेआर की ओर नहीं जाता तो शाहरुख मुझे डांटने लगते हैं: टीम की सह-मालिक जूही
केकेआर की सह-मालिक जूही चावला ने कहा है कि वह सह-मालिक शाहरुख खान संग आईपीएल का मैच देखने को ठीक नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा, "जब मैच हमारी तरफ नहीं जाता तो शाहरुख मुझे डांटने लगते हैं...कहते हैं कि यह बॉलर बॉलिंग कैसे कर रहा है...फील्डिंग के अनुसार बॉलिंग होनी चाहिए। मैं बोलती हूं कि यह आप टीम से कहिए।"


