छत्तीसगढ़ में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 9 पर था कुल ₹39 लाख का इनाम
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 30 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 9 नक्सलियों पर कुल ₹39 लाख का इनाम था और प्रत्येक नक्सली को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, जनवरी 2024 से लेकर अबतक 180 नक्सली गिरफ्तार हुए जबकि 76 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
read more at हिन्दुस्तान


