फिल्म 'धक धक' के लिए 47°C में शूटिंग कर रही हैं दीया मिर्ज़ा, शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस) तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह बुर्का पहने हुए हैं और को-ऐक्ट्रेस फातिमा सना शेख को गले लगातीं दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सफर में परेशानी नहीं झेलने का एक ही इलाज है...प्यार...दिन का तापमान 'सिर्फ' 47°C था।"
read more at PINKVILLA


