यूपी में वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव, एक कोच की खिड़की का शीशा टूटा
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में रविवार को गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ जिसमें ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। बकौल रिपोर्ट्स, आरपीएफ बाराबंकी ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने से शुरू हुई इस ट्रेन पर पथराव की यह चौथी घटना है।
read more at इंडिया टीवी


