हिमाचल में भूस्खलन के कारण मकान ढहने से एक परिवार के 4 बच्चों और एक महिला की हुई मौत
सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में रविवार रात भूस्खलन के कारण एक मकान गिरने से एक परिवार के 5 सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में ममता (27), उनकी 2, 6 व 8 साल की तीन बेटियों और 7-वर्षीय रिश्तेदार शामिल हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "मृतकों के परिवार को...हर संभव मदद दी जाएगी।"
read more at हिन्दुस्तान


