यूपी में शमी के गांव में बिजली जाने पर विश्व कप फाइनल का मैच देखने के लिए लगाया गया जेनरेटर
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में रविवार दोपहर को विश्व कप-2023 फाइनल का मैच शुरू होते ही अचानक बिजली चली गई। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा जेनरेटर लाकर एलईडी स्क्रीन पर मैच चलाया गया। गौरतलब है, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप फाइनल का मुकाबला गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


