2030 तक एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: एसऐंडपी
एसऐंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2030 तक जापान को पछाड़कर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। बकौल रिपोर्ट, भारत की नॉमिनल जीडीपी 2022 के $3.5 ट्रिलियन से बढ़कर 2030 तक $7.3 ट्रिलियन होने का अनुमान है। गौरतलब है, फिलहाल भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
read more at FinancialExpress हिंदी


