Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

short by निशांत निलय / on Friday, 14 June, 2024
कर्नाटक हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने येदियुरप्पा को 17 जून को सीआईडी के सामने जांच के लिए पेश होने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि येदियुरप्पा पर 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।