यूपी में घर में आग लगने से महिला और उसके 4 बच्चों की ज़िंदा जलकर हुई मौत
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को घर में आग लगने से एक महिला और उसके 4 बच्चों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोग भी झुलसे हैं जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ज़िलाधिकारी रंजन कुमार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन के लिए ₹4-₹4 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है।
read more at भाषा


