Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला फिर से चुने गए नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष

short by अनिल कुमार / on Monday, 5 December 2022
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सोमवार को फिर से नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष चुने गए। नैशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक केवल अब्दुल्ला का नामांकन प्राप्त हुआ था। बकौल सागर, अब्दुल्ला के समर्थन में कश्मीर से 183, जम्मू से 396 और लद्दाख से 25 प्रस्ताव प्राप्त हुए।
read more at भाषा