तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उत्तराखंड में टोल प्लाज़ा के केबिन से टकराया, सामने आया वीडियो
देहरादून (उत्तराखंड) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सीमेंट से लदा तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होने के बाद लच्छीवाला टोल प्लाज़ा के केबिन से टकराता दिख रहा है। इस दौरान टोल प्लाज़ा पर खड़ी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचती दिख रही है। हालांकि, हादसे में एक लड़की घायल हुई थी।
read more at लेटेस्टली


