आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में यूपी व बिहार के 2 श्रमिकों की गोली मारकर की हत्या
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया है कि आतंकियों ने शनिवार को श्रीनगर में बांका (बिहार) के अरविंद शाह नामक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने दूसरी वारदात में पुलवामा में गैर-स्थानीय श्रमिक सहारनपुर (यूपी) के रहने वाले सगीर अहमद को गोली मार दी। इलाकों की घेराबंदी कर पुलिस ने आतंकियों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
read more at Hindustan Times


