Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एमसीडी ने ठंड के बीच तोड़ी वृद्धा की झुग्गी, महिला ने कहा- मेरे पास हैं 300 कुत्ते

short by खुशी / on Tuesday, 3 January, 2023
'एएनआई' के अनुसार, दिल्ली नगर निगम ने कड़ाके की ठंड के बीच आवारा कुत्तों की देखभाल करने वाली 80-वर्षीय प्रतिमा देवी नामक महिला की झुग्गी व दुकान तोड़ दिए हैं। महिला ने बताया, "मेरे पास 250-300 कुत्ते हैं। कुत्तों को पीटा गया। अब पेड़ के नीचे रह रही हूं।" बकौल महिला, उनमें काम के लिए भटकने की ताकत नहीं है।