सीएम नीतीश अपना नाम मोहम्मद नीतीश रख लें: नवरात्रि में टीचर ट्रेनिंग को लेकर गिरिराज सिंह
बिहार शिक्षा विभाग द्वारा नवरात्रि के दौरान टीचर ट्रेनिंग कराने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा, "अच्छा होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना धर्म बदल लें और अपना नाम मोहम्मद नीतीश रख लें।" बकौल गिरिराज, सीएम नीतीश लोगों को टुकडे़-टुकड़े में बांटकर वोट की राजनीति करना चाहते हैं।
read more at X (formerly Twitter)


