आतंकी गतिविधियों के चलते मुंबई में 1 माह के लिए ड्रोन व अन्य उड़ने वाली चीज़ों पर लगी रोक
मुंबई पुलिस ने 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक आतंकवादी गतिविधियों में संभावित इस्तेमाल के खतरे के चलते ड्रोन, रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर, निजी हेलीकॉप्टर और गर्म हवा के गुब्बारों की उड़ानों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों को आईपीसी की धारा-188 के तहत सज़ा दी जाएगी।
read more at भाषा


