Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 पिल्लों को पैर बांधकर ज़िंदा जलाया गया

short by शिव / on Thursday, 2 May 2024
राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 पिल्लों के पैरों को रस्सी से बांधकर उन्हें ज़िंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। पिल्लों के शव कचरे के ढेर पर मिले थे और आशंका है कि उन्हें कचरे के साथ ही जलाया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।