Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस नेता व पूर्व बीजेपी विधायक के खिलाफ उप-चुनाव लड़ेंगे त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा

short by अनिल कुमार / on Saturday, 4 June, 2022
त्रिपुरा में विधानसभा की चार सीटों पर 23-जून को होने वाले उप-चुनाव को लेकर बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। बीजेपी ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोरदोवली से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व बीजेपी विधायक आशीष कुमार साहा के खिलाफ टिकट दिया है। राज्यसभा सांसद माणिक साहा समेत सभी चारों बीजेपी उम्मीदवार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
read more at Hindustan Times