मैं 'फोर्स' को देश की सबसे बड़ी ऐक्शन फ्रैंचाइज़ी बनाना चाहता हूं: जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा है, "मैं 'फोर्स 3' करना चाहता हूं और इसे (फोर्स) देश की सबसे बड़ी ऐक्शन फ्रैंचाइज़ी बनाना चाहता हूं। मैं बड़ी और बेहतर ऐक्शन फिल्में करना चाहता हूं व गर्मियों की ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं मज़बूत, फिट और बेहतर महसूस करता हूं...मैं अपना खुद का यूनिवर्स तैयार करना चाहता हूं।"


