पंजाब सरकार ने अरविंद केजरीवाल के बैचमेट को 'कार्यवाहक डीजीपी' नियुक्त किया
पंजाब की 'आप' सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। यादव 'आप' प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल सर्विस में बैचमेट थे। दरअसल, डीजीपी वी. के. भावरा के 2 महीने के लिए छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें ये अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गई है।
read more at दिप्रिंट


