Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय शेयर बाज़ार में 50 वर्ष रहेगी तेज़ी: चीनी बाज़ार में गिरावट के बीच मार्क मोबियस

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 9 November, 2021
मशहूर निवेशक मार्क मोबियस ने ब्लूमबर्ग से कहा है कि बीच-बीच में गिरावट के बावजूद 'भारतीय शेयर बाज़ार में 50 वर्ष तक तेज़ी' रहेगी। उन्होंने कहा, "भारत आज वहां है जहां चीन शायद 10 साल पहले था।" बकौल मोबियस, "चीन में गिरावट से उभरते बाज़ारों की छवि बिगड़ रही है...लेकिन लोगों को भारत जैसे बढ़ते बाज़ारों की ओर देखना चाहिए।"
read more at BloombergQuint