पत्नी को कथित तौर पर जबरन वाइफ-स्वॉपिंग पार्टी में ले जाता था कारोबारी; यूपी में केस दर्ज
एक महिला ने मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के कोर्ट में अपनी शिकायत में बताया है कि उसका गुरुग्राम निवासी कारोबारी पति उसे दिल्ली में जबरन वाइफ-स्वॉपिंग पार्टियों में ले जाता था। बकौल महिला, पति उसे देवर संग शारीरिक संबंध बनाने को भी मजबूर करता था। कोर्ट के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश में महिला के पति व देवर पर केस दर्ज हुआ है।
read more at लेटेस्टली


