Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह जनता की जीत है: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर खरगे

short by अनिल कुमार / on Saturday, 13 May, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच रुझानों में पार्टी को निर्णायक बढ़त मिलने पर कहा, "पार्टी का यह शानदार प्रदर्शन 'जनता जनार्दन' की जीत है।" खरगे ने कहा, "हमारे सभी नेताओं ने एकजुट होकर काम किया है और लोगों ने हमारी चुनावी गारंटी के लिए वोट दिया है।"