डीजे पर नाचते हुए राजस्थान में 3 युवकों ने कुत्ते की टांग पकड़कर उसे हवा में लहराया, हुए अरेस्ट
अजमेर (राजस्थान) में शादी में डीजे पर नाचने के दौरान 3 युवकों द्वारा एक कुत्ते को हवा में जबरन लहराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक आरोपी कुत्ते की दोनों टांग उठाकर नाचते दिखा जिसके बाद 2 अन्य आरोपियों ने कुत्ते की चारों टांग पकड़कर उसे हवा में लहरा दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


