Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच पुलिसकर्मी को ज़िंदा जलाया गया, हुई मौत

short by सुप्रभा सक्सेना / on Wednesday, 11 January, 2023
पेरू में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक पुलिसकर्मी को ज़िंदा जला दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मी जोस लुइस सोनको क्विस्पे (29) अपने सहकर्मी के साथ गश्त पर थे जब प्रदर्शनकारियों ने उनपर हमला किया। प्रधानमंत्री अल्बर्टो ओटारोला ने बताया कि एक अधिकारी को बांधकर पीटा गया था जबकि एक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।