मीडिया एक आपराधिक समूह को बिश्नोई गैंग बताकर बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत कर रहा है: जयंत
आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ होने को लेकर मीडिया द्वारा उसे 'बिश्नोई गैंग' बताने पर एतराज़ जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "कुछ मीडिया संस्थान...एक आपराधिक समूह को बार-बार बिश्नोई गैंग बताकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने वाले शांतिप्रिय बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत कर रहे हैं!"
read more at Twitter


