Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गर्मी के बीच झारखंड में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए शुरू हुआ एसी हेलमेट का ट्रायल

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 2 June, 2024
रांची (झारखंड) में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत देने के लिए एसी वाले हेलमेट का ट्रायल शुरू हो गया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश ने बताया कि फिलहाल 2 हेलमेट मंगाए गए हैं और फीडबैक अच्छा रहा तो सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट दिया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के लिए एसी हेलमेट का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश और गुजरात में शुरू हुआ था।