Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ बनाया T20I क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 30 October, 2026
न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को ऑकलैंड में भारत के खिलाफ चौथे टी20I मैच में 259/7 का स्कोर बनाया जो उसका सबसे बड़ा टी20I टोटल है। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूज़ीलैंड की ओर से सर्वाधिक 107(49) रन बनाए जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 65(25) रन बनाए। इससे पहले न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 था जो उसने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था।
read more at Cricinfo
त्योहारों के बीच फर्ज़ी विज्ञापनों को लेकर लोगों को दी गई चेतावनी, सरकार ने दिए उदाहरण
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 30 October, 2026
गृह मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान वीडियो जारी कर आगाह किया है कि स्कैमर्स फर्ज़ी विज्ञापनों में ब्रैंड्स नेम और लोगो का इस्तेमाल करते हैं। लिंक पर क्लिक कर लोग फेक वेबसाइट्स पर पहुंच जाते हैं और भुगतान कर देते हैं लेकिन उत्पाद नहीं मिलता। सरकार ने '₹149 में 3 कुर्तियां' और 'मेगा फेस्टिव ऑफर' जैसे विज्ञापनों के उदाहरण दिए।
read more at CyberDost
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज़ के लिए भारत ने संशोधित टीम का किया एलान
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 30 October, 2026
BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की ODI सीरीज़ के लिए भारत की संशोधित टीम की घोषणा की है। प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। नीतीश रेड्डी सिर्फ पहले ODI में टीम का हिस्सा होंगे। गौरतलब है, पहले 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे जबकि आखिरी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे।
read more at BCCI
हम युद्ध के लिए तैयार हैं: यूरोप को लेकर पुतिन
short by शुभम गुप्ता / on Friday, 30 October, 2026
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप को लेकर कहा है, "कई लोग कह रहे हैं कि वे 2030 में होने वाले युद्ध की तैयारी कर रहे हैं...हम तैयार हैं लेकिन हम यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "अगर वे तैयारी करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दें...अगर बात बहुत आगे बढ़ गई तो कोई भी नहीं जीतेगा।"
read more at RT
ऐक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ केदारनाथ मंदिर जाने को लेकर जारी हुआ फतवा
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 30 October, 2026
उत्तर प्रदेश के मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने पर फतवा जारी किया है। उन्होंने कहा कि शरियत के मुताबिक किसी मुस्लिम का मंदिर में पूजा-पाठ करना नाजायज़ और हराम है। मौलाना ने कहा कि सारा को अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए वरना इसे बड़ा गुनाह माना जाएगा।
भूटान में 'ग्लेशियर लेक' टूटी, पश्चिम बंगाल और असम के इलाकों में अलर्ट जारी
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 29 October, 2026
भूटान की शिंताफू झील में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट हुआ है जिससे पानी भारत की तरफ आने की आशंका बढ़ गई है। भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल-असम के कुछ हिस्सों के लिए एडवाइज़री जारी करते हुए कहा कि संकोश नदी (झील का ओवरफ्लो पानी मोफू नदी के रास्ते इसी में जा रहा) के जलस्तर में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है।
read more at PTI
इज़रायल में 100% वोटों की गिनती हुई पूरी, अरब पार्टीज़ बनीं किंगमेकर
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 29 October, 2026
इज़रायल की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन ने अगली नेसेट (इज़रायली संसद) के लिए 53 सीटें हासिल कीं जबकि विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। हालांकि, दोनों ही गठबंधन नेसेट में बहुमत के लिए ज़रूरी 61 सीटों के आंकड़े से पीछे रह गए। अरब पार्टीज़ को रिकॉर्ड कुल मिलाकर 19 सीट मिली हैं।
read more at Hindustan Times
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के कारण दिल्ली मेट्रो ने किया समय में बदलाव
short by आशीष शुक्ला / on Thursday, 29 October, 2026
30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखते हुए DMRC ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो को छोड़कर सभी लाइनों पर रात 12 बजे तक सेवाएं बढ़ाई हैं। करीब 70,000 दर्शकों की उम्मीद में अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप, स्टैंडबाय ट्रेनें और QR टिकट सुविधा का समय भी बढ़ाया गया है।
एक्सप्रेसवे पर 120 kmph की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी का एलान
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 29 October, 2026
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उन्होंने एक्सप्रेसवे पर 120 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चलने वाले वाहनों के चालान न काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने CII के कार्यक्रम में कहा कि 120 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार पर भी 20% तक की छूट दी जाए और इससे अधिक गति होने पर ही चालान काटा जाए।
कैसे पेट में 'पत्थर' बन गया बच्चा जिसे 3 साल तक अपने अंदर लेकर घूमती रही महिला?
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 30 October, 2026
सोमालीलैंड में एक महिला के पेट में 3-साल तक लिथोपेडियन/'स्टोन बेबी' मौजूद रहा। इस दुर्लभ कंडीशन में गर्भाशय के बाहर गर्भ ठहरता है और किसी कारण भ्रूण की मौत हो जाती है। शरीर उसे सोख नहीं पाता इसलिए खुद को बचाने के लिए भ्रूण के आसपास कैल्शियम की परत जमा करने लगता है जिससे भ्रूण पत्थर जैसा हो जाता है।
Load More