जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की जांच करेगी एनआईए: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है। एनआईए की टीम जांच के लिए रियासी रवाना हो गई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस के खाई में गिरने के बाद भी एक आतंकवादी ने करीब 20 मिनट तक गोलीबारी की थी।
read more at News18 हिंदी


