आईआईटी ग्रैजुएट ने पिता के ऑफिस पहुंचकर दी यूपीएससी पास करने की खबर, शेयर किया वीडियो
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता हासिल करने वाले आईआईटी रुड़की से ग्रैजुएट क्षितिज गुर्भेले ने पिता के ऑफिस पहुंचकर लंच ब्रेक के दौरान उन्हें अपने रिज़ल्ट की खबर दी। क्षितिज ने परीक्षा में 441वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "इस खास पल के लिए 2 साल कड़ी मेहनत की।"
read more at Times Now नवभारत


