भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है: प्रखर के उनका रिकॉर्ड तोड़ने पर युवराज सिंह
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर युवराज सिंह ने कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में 404* रन बनाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ने वाले 18 वर्षीय खिलाड़ी प्रखर चतुर्वेदी की तारीफ की है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "रिकॉर्ड्स टूटने के लिए होते हैं...भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।" गौरतलब है, युवराज ने 1999 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में 358 रन बनाए थे।
read more at Sportskeeda


