ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में एससी में सीजेआई चंद्रचूड़ के सामने रखी गईं व्हिस्की की 2 बोतलें
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जेके एंटरप्राइज़ेज़ व शराब कंपनी पर्नो रिका के बीच ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के सामने व्हिस्की की 2 बोतलें रखी गईं। पर्नो रिका के वकील ने कहा कि उसे दोनों प्रोडक्ट्स में समानता दिखानी थी। बाद में वकील के 'बोतलें ले जा सकता हूं?' पूछने पर सीजेआई ने 'हां' में जवाब दिया।
read more at हिन्दुस्तान


