मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं: राजनीति में शामिल होने के सवाल पर माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक टेलीविज़न इंटरव्यू के दौरान राजनीति में शामिल होने के सवाल पर कहा, "बिल्कुल नहीं, मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं।" उन्होंने कहा, "ये केवल अफवाहें हैं। मेरा किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है।" बकौल माधुरी, जब भी चुनाव नज़दीक होते हैं ऐसी अफवाहें उड़ती रहती हैं।
read more at हिन्दुस्तान


