Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस में पुलिस की कार की टक्कर के बाद 100 फीट दूर गिरी थीं भारतीय छात्रा जाह्नवी: रिपोर्ट्स

short by रौनक राज / on Thursday, 14 September, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पुलिस की कार से मारी गई 23-वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला गाड़ी की टक्कर के बाद करीब 100 फीट दूर गिरी थीं। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस अधिकारी 119 किमी/घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। कंडुला की मौत पर हंसते अमेरिकी पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आने के बाद भारत ने कार्रवाई की मांग की थी।