वैध रजिस्ट्रेशन के बिना वाहन चलाने पर इंश्योरेंस क्लेम से इनकार किया जा सकता है: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने कार चोरी के एक इंश्योरेंस क्लेम को खारिज कर कहा है कि वैध वाहन रजिस्ट्रेशन न होने पर इंश्योरेंस क्लेम से इनकार किया जा सकता है। दरअसल, 28 जुलाई 2011 को चोरी हुई इस कार का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन 19 जुलाई 2011 को समाप्त हो गया था। बकौल कोर्ट, चोरी के दिन कार के दस्तावेज़ सही नहीं थे।
read more at Moneycontrol


