दिल्ली वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों ने लंबित वेतन को लेकर सचिवालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया
दिल्ली वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों ने 3 महीने से लंबित अपने वेतन को तत्काल जारी करने की मांग को लेकर गुरुवार को सचिवालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदर्शन किया और इसके बाद राजस्व मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बोर्ड के संविदा कर्मचारी भी शामिल थे।
read more at abp न्यूज़


