बिहार में लंबे समय से जारी हीट वेव के कारण सूखीं 36 से अधिक नदियां
बिहार के जल संसाधन विभाग के मुताबिक, राज्य में लंबे समय से जारी हीट वेव व मॉनसून में देरी के कारण 36 से अधिक नदियां सूख गई हैं। वहीं, करीब 20 नदियों में जलस्तर मापने योग्य भी नहीं बचा है। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में जो नदियां सूख गई हैं उनमें बागमती, चंदन, गंडक और तिलैया नदी शामिल हैं।
read more at Hindustan Times


