पंजाबी ऐक्टर दीप सिद्धू की मौत के मामले में ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिवंगत ऐक्टर-ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस, चालक की पहचान नूंह के निवासी कासिम खान के रूप में हुई है। आरोपी ने दावा किया कि उसकी लापरवाही से ब्रेक मारने के कारण स्कॉर्पियो उसके ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।


