Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारे पास प्लैनेट बी नहीं है, हीटवेव को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की ज़रूरत: राजस्थान एचसी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 31 May, 2024
राजस्थान हाईकोर्ट ने भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति से लोगों को हो रही दिक्कतों का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को कई निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने हीटवेव को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा, "हमारे पास (रहने के लिए) कोई प्लैनेट बी नहीं है...धरती माता कार्रवाई का आह्वान कर रही है।"