यशस्वी ने की टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में 214* रन बनाए और इस दौरान 12 छक्के जड़े। वसीम अकरम ने 1996 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 257* रन की पारी के दौरान रिकॉर्ड 12 छक्के लगाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


