72 साल पहले भारत द्वारा जीते गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कौन-कौन थे शामिल?
भारत ने 10 फरवरी 1952 को चेन्नई में इंग्लैंड को पारी और 8-रनों से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। विजय हजारे की अगुआई वाली टीम में मुश्ताक अली और पंकज रॉय ने ओपनिंग की थी। प्लेइंग इलेवन में वीनू मांकड़, लाला अमरनाथ, दत्तू फडकर, पॉली उमरीगर, सी गोपीनाथ, रमेश दिवेचा, खोखन सेन और गुलाम अहमद भी थे।
read more at ESPNcricinfo


