Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ ने अपने भाई शहबाज़ को बनाया पीएम पद का उम्मीदवार

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 14 February, 2024
'पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़' (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज़ शरीफ ने अपने भाई शहबाज़ शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का और बेटी मरियम नवाज़ को पंजाब के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगज़ेब ने यह जानकारी दी। यह फैसला पीपीपी(पी) के पीएमएल-एन को समर्थन देने और प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार नहीं उतारने के बाद आया है।