बिहार में मैट्रिक परीक्षा के दौरान कॉलेज में मची भगदड़, नाले में गिरते दिखे कई छात्र
सिवान (बिहार) में गुरुवार को बीएसईबी की मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रों की भारी भीड़ के बीच जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज के बाहर भगदड़ मच गई। सामने आए वीडियो में कई छात्र नाले में गिरते हुए जबकि कुछ छात्र धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। बकौल प्रिंसिपल, परीक्षार्थियों के हंगामा करने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया जिससे यह घटना हुई।
read more at ABP न्यूज़


