Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में आम नागरिक पर हमला करने वाला आतंकी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ढेर

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 23 September 2021
पुलिस के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में अनायत अशरफ डार नामक एक आतंकवादी को मार गिराया है। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने बताया कि आतंकी ने बुधवार रात एक आम नागरिक पर हमला किया था जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। आतंकी के पास से एक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया गया।
read more at भाषा