Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बल्लभगढ़ भारत का सबसे ज़्यादा प्रदूषित शहर रहा और वहां AQI 400 दर्ज किया गया। इसके बाद दिल्ली (373), गाज़ियाबाद (368), खोड़ा (355) और ग्रेटर नोएडा (348) है। श्रीनगर में सबसे कम AQI (17) दर्ज किया गया जिसके बाद आइज़ोल (19), गंगटोक (22), शिलांग (40) और चामराजनगर (45) रहे।
read more at CPCB
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में डिजिटल प्रोडक्ट्स की महंगाई में भारी उछाल आया और मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ की कीमतों में तेज़ी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। मोबाइल फोन की महंगाई सितंबर में 5.83% से बढ़कर अक्टूबर में 8.65% हो गई जबकि लैपटॉप और टैबलेट की महंगाई 6.46% से उछलकर 8.61% पर पहुंच गई।
read more at Moneycontrol
न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे ODI में भारत को 244 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में अपनी पहली जीत दर्ज की। रनों के लिहाज़ से यह वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। मैच में न्यूज़ीलैंड ने 333 रन बनाए और भारत को 89 रनों पर ऑल-आउट कर दिया।
read more at Cricinfo
दिग्गज ऐक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति व फिल्म निर्माता जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है। मशहूर संगीत निर्देशक हेमंत कुमार के बेटे जयंत कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 'मज़ाक' (1975) और 'दो लड़के दोनों कड़के' (1979) जैसी फिल्में प्रोड्यूस की थीं और टेलीविजन सीरियल 'तलाश' (1992) से भी जुड़े हुए थे।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को चौथे ODI में पहले ओवर में भारत का स्कोर 0/3 हो गया। 334-रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहली गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। इसके बाद विराट कोहली बोल्ड हो गए और आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। मैट हेनरी ने तीनों को डक पर आउट किया।
read more at Cricinfo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को X पर चाणक्य नीति का 'धर्मं धनं च धान्यं च गुरोर्वचनमौषधम्। सुगृहीतं च कर्तव्यमन्यथा तु न जीवति॥' श्लोक शेयर किया। इसका अर्थ है कि धर्म, धन, अनाज, गुरु की सीख व दवाइयों को हमेशा सही तरीके से अपनाना और उनका उचित इस्तेमाल करना चाहिए वरना जीवन संकट में पड़ सकता है।
गुरुवार देर रात सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट 365, टीम्स समेत कंपनी के कई ऐप्स अचानक ठप हो गए। इससे दुनियाभर के लाखों यूज़र्स को ईमेल भेजने, रिसीव करने और अकाउंट लॉग-इन करने में समस्या हुई। बकौल कंपनी, तकनीकी खराबी के कारण कई क्षेत्रों में कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है और इसे ठीक किया जा रहा है।
UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, फुजैराह में एक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और फिर कई वाहनों से जा टकराया जिसके बाद मौका-ए-वारदात पर भीषण आग लग गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए। UAE स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि मृतकों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
read more at Firstpost
असम के काज़ीरंगा नैशनल पार्क के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। घटना का डैशकैम फुटेज सामने आया जिसमें तेज़ रफ्तार ट्रैवलर आमने-सामने की टक्कर में सीधा ट्रक में घुसता दिख रहा है। घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शोक व्यक्त किया है।
केंद्र ने सरकारी कर्मचारी/पेंशनर की मौत के बाद फैमिली पेंशन पाने वालों की प्राथमिकता स्पष्ट की है। DoPPW के मुताबिक, सबसे पहले कानूनी रूप से विवाहित जीवनसाथी को पेंशन मिलेगी। उसके पात्र न रहने पर बच्चों, फिर आश्रित माता-पिता और कुछ मामलों में दिव्यांग भाई-बहनों को इसका लाभ मिल सकता है। यह नियम CCS पेंशन नियम-2021 के तहत लागू है।
read more at Financial Express
Load More