क्या शानदार तस्वीर है: बिना डिवाइडर वाली सड़क पर अपनी लेन में वाहन चलाने वालों पर महिंद्रा
महिंद्रा समूह के अरबपति चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मिज़ोरम में बिना डिवाइडर वाली एक सड़क पर अपनी लेन में वाहन चलाने वाले लोगों की तारीफ की है। दिग्गज उद्योगपति ने एक यूज़र के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा, "क्या शानदार तस्वीर है…एक भी वाहन रोड मार्कर से बाहर नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "यह प्रेरक है…मिज़ोरम को सलाम।"
read more at Twitter


