दिल्ली में 208 मीटर के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर, उप-राज्यपाल ने गुरुवार को बुलाई बैठक
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बुधवार रात 11 बजे 208.08 मीटर तक पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने बढ़ते जलस्तर को लेकर गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है। गौरतलब है, दिल्ली पुलिस ने बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।
read more at Twitter


